कुल पेज दृश्य

22 सितंबर 2008

हरियाणा में धान की आवक व खरीद में देरी

समूचे उत्तर भारत में कई दिनों से बारिश होने के कारण हरियाणा में 22 सितंबर से शुरू होने वाली धान की सरकारी खरीद लेट हो सकती है। वष्र के चलते यहां धान की सरकारी खरीद में एक हफ्ते का विलम्ब हो सकता है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में सरकारी धान की खरीद अक्तूबर में ही जोर पकड़ेगी। शुक्रवार व शनिवार क ो हरियाणा के कई इलाकों में लगातार 30 घंटे से अधिक हुई वर्षा ने धान की सरकारी खरीद पर पानी फेर दिया है। राज्य के कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक बीएस दुग्गल का कहना है कि राज्य में दो दिनों तक तेज हवाओं के बीच हुई वर्षा ने खेतों में धान की कटाई थाम दी है वहीं जो धान पककर कटाई के लिए तैयार था उसमें भी नमी आ गई है। उनका कहना है कि मौसम खुलने पर कटाई शुरू होने में अभी कम से कम 10 दिन का और समय लग सकता है। उनके अनुसार इस वर्षा से पूर्व भी राज्य में अभी केवल 10 फीसदी धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी और उस पर भी वर्षा व तेज हवाओं क ी मार ने इसे मौसम खुलने पर भी अगले 10 दिनों के लिए लंबित कर दिया है।इधर मौसम विभाग के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक चतर सिंह मलिक ने मौसम के पूर्वानुमान को लेकर संभावना जताई है कि हरियाणा, पंजाब व हिमाचल समेत उत्तरी भारत के कई में इलाक ों में अगले 72 घंटों दौरान वर्षा जारी रह सकती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार व शनिवार क ो हरियाणा के कई इलाक ों में 30 घंटे दौरान 80 से 110 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। हरियाणा में इस बार 11.म्क् लाख हैक्टेयर भूमि पर धान की खेती की गई है जबकि पिछली बार यह रकबा 10.त्तख् लाख हेक्टेयर था। कृषि विभाग के अनुसार इस सीजन में हरियाणा से 37 लाख टन चावल की पैदावार हो सकती। इधर पंजाब में इस बार देर से हुई धान की बुवाई के कारण मंडियों मे सरकारी खरीद अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। (Business Bhaskar)

कोई टिप्पणी नहीं: