कुल पेज दृश्य

07 मार्च 2011

एमवे इंडिया की भारत में अपना दूसरा कारखाना लगाने की योजना

हिमाचल प्रदेश ग्राहकों को सीधे उत्पाद बेचने वाली कंपनी एमवे इंडिया की भारत में अपना दूसरा कारखाना लगाने की योजना है। एमवे इंडिया के उपाध्यक्ष (निगमित मामले) योगिंदर सिंह ने यहां आए संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए कारखाने से कंपनी को अपनी बिक्री और उत्पादों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। अमेरिकी कंपनी एमवे कॉरपोरेशन की इस पूर्ण अनुषंगी कंपनी का कारोबार सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हम इसी रफ्तार से बढ़ते रहे तो हम नया कारखाना लगाएंगे। नया कारखाना दक्षिण भारत में हो सकता है। (

कोई टिप्पणी नहीं: