कुल पेज दृश्य

07 जुलाई 2011

चाय उत्पादन 5 फीसदी बढ़ा

मुंबई July 07, 2011
इस साल मई माह के दौरान देश में चाय का उत्पादन करीब 5 फीसदी तक बढ़ा है। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान चाय का उत्पादन बढ़कर 7.68 करोड़ किलोग्राम रहा जबकि एक साल पहले इसी अवधि के दौरान चाय का उत्पादन 7.26 करोड़ किलोग्राम रहा था।
देश में चाय का उत्पादन मूल रूप से असम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में होता है। इस क्षेत्र में मई माह में कुल 5.17 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ जबकि मई 2010 में यह आंकड़ा 4.74 करोड़ किलोग्राम रहा था। जबकि चाय के शेष हिस्से का उत्पादन दक्षिण भारत में हुआ। हालांकि दक्षिण भारत के राज्यों में चाय का उत्पादन घटा। इन राज्यों में चाय का उत्पादन केवल 2.44 करोड़ किलोग्राम रहा जबकि पिछले साल इसी अवधि में चाय का उत्पादन 2.55 करोड़ किलोग्राम रहा था।
साल 2011 के कैलेंडर वर्ष में जनवरी से मई माह के दौरान देश में चाय का कुल 24.36 करोड़ किलोग्राम रहा। जबकि पिछले साल इसी अवधि में चाल का कुल उत्पादन 23.50 करोड़ किलोग्राम रहा था। इस बीच चाय का उत्पादन बढऩे से इसका निर्यात भी बढ़ा है। हालांकि इसमें बेहद मामूली वृद्घि दर्ज हुई है। मई 2011 के दौरान कुल 1.13 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया गया जबकि एक साल पलहे इसी अवधि में चाय का निर्यात 1.12 करोड़ किलोग्राम रहा था। (BS Hindi)

कोई टिप्पणी नहीं: