कुल पेज दृश्य

10 सितंबर 2011

चाय का उत्पादन 8 फीसदी बढ़ा, निर्यात घटा

नई दिल्ली September 09, 2011
देश का चाय उत्पादन जुलाई माह में आठ प्रतिशत बढ़कर 13.32 करोड़ किलोग्राम रहा है। हालांकि माह के दौरान चाय निर्यात 8 फीसदी घटकर 1.52 करोड़ किलोग्राम रह गया। चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जुलाई में चाय का उत्पादन 12.31 करोड़ किलोग्राम रहा था, जबकि निर्यात 1.65 करोड़ किलोग्राम का हुआ था। चालू साल की जनवरी से जुलाई की अवधि में चाय का उत्पादन 6 फीसदी के इजाफे के साथ 49.15 करोड़ किलोग्राम रहा है, जो इससे पिछले साल की इसी अवधि में 46.21 करोड़ किलोग्राम रहा था। इस अवधि में चाय का निर्यात 16 फीसदी घटकर 8.98 करोड़ किलोग्राम रह गया है, जो जनवरी-जुलाई, 2010 के दौरान 10.72 करोड़ किलोग्राम रहा था। जुलाई माह में अखिल भारतीय स्तर पर चाय का उत्पादन उत्तर और दक्षिण भारत में उत्पादन बढऩे की वजह से बढ़ा है। उत्तर भारत में उत्पादन 9 फीसदी बढ़कर 11.19 करोड़ किलोग्राम रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 10.28 करोड़ किलोग्राम था। इसी तरह दक्षिण भारत में उत्पादन पांच प्रतिशत बढ़कर 2.13 करोड़ किलोग्राम पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समीक्षाधीन अवधि में 2.03 करोड़ किलोग्राम था। (BS Hindi)

कोई टिप्पणी नहीं: