कुल पेज दृश्य

15 फ़रवरी 2012

चाय उत्पादन 23 फीसदी बढ़ा

साल 2011 में रिकॉर्ड 98.8 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 23 फीसदी ज्यादा है। भारतीय चाय संघ के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर तक चाय उत्पादन 21.92 करोड़ किलोग्राम की बढ़त के साथ 98.8 करोड़ किलोग्राम पर पहुंच गया जबकि पिछळे साल 96.6 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था। हालांकि कुल उत्पादन चाय उत्पादकों की 1 अरब किलोग्राम के अनुमान से कम रहा। आईटीए के एक अधिकारी ने कहा - प्रतिकूल मौसम के चलते चाय उत्पादन में गिरावट आई है। पहले मौसम सूखा था जबकि अक्टूबर-नवंबर में जरूरत से ज्यादा जाड़ा, लिहाजा फसल पर इसका असर पड़ा। अक्टूबर तक उत्पादन में 330 लाख किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन दिसंबर में उद्योग ने फसल में 70 लाख किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट देखी।
पिछले साल चाय का उत्पादन पिछले तीन साल के गिरावट वाले रुख से उबरने में कामयाब रही। साल 2007 में कुल 98.6 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था, जो उस समय का रिकॉर्ड है। हालांकि बाद में उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। साल 2008 में 98.1 करोड़ किलोग्राम, 2009 में 97.9 करोड़ किलोग्राम, 2010 में 96.6 करोड़ किलोग्राम उत्पादन हुआ। (BS Hindi)

कोई टिप्पणी नहीं: