कुल पेज दृश्य

20 नवंबर 2012

सेबी ने सात कंपनियों पर जुर्माना लगाया

बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों की शिकायतों का समाधान नहीं करने वाली कंपनियों की नकेल कसी है। चालू वित्त वर्ष में अब तक ऐसी कंपनियों पर 21 लाख रुपए से अधिक जुर्माना लगाया गया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ताजा सूचना के अनुसार वित्त वर्ष 2012-13 में अब तक 21.35 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। ये जुर्माना उन सात कंपनियों पर लगाया गया है जो निवेशकों की शिकायतों दूर करने में विफल रहीं हैं। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2011-12 की पूरी अवधि सेबी ने ऐसी कुल 5 कंपनियों पर जुर्माना लगाया था जबकि 2010-11 में यह संख्या तीन थी। हालांकि 2011-12 में सेबी ने 53.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था जबकि 2010-11 में यह राशि 43 लाख रुपए थी। जिन कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें अर्न्‍स्ट हेल्थकेयर (10 लाख रुपए), गुजरात फिलामेंटस (5 लाख रुपए) तथा गुजरात एक्वा इंडस्ट्रीज (10,000 रुपया) शामिल हैं। (Live Hindustan)

कोई टिप्पणी नहीं: