कुल पेज दृश्य

26 नवंबर 2013

चीनी संकट: महाराष्ट्र के किसानों ने लगाई गुहार

सिर्फ उत्तर प्रदेश नहीं महाराष्ट्र में भी चीनी संकट गहराता जा रहा है। मामले को संभालने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ प्रधानमंत्री मुलाकात मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात की। महाराष्ट्र के नेताओं ने मनमोहन सिंह के सामने राज्य के किसानों की मांग रखी। महाराष्ट्र के किसानों ने प्रधानमंत्री से चीनी एक्सपोर्ट पर 500 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी दिए जाने की मांग की है। साथ ही, किसान चाहते हैं कि चीनी इंपोर्ट ड्यूटी 15 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी की जाए। इसके अलावा सरकार से चीनी का 6 महीने का बफर स्टॉक बनाने की मांग रखी। किसानों की मांग है कि चीनी मिलों पर बकाए कर्ज को 7 साल में चुकाने की छूट दी जाए। महाराष्ट्र के 170 में 74 मिल अभी भी बंद हैं। (Hindi>moneycantorl.com)

कोई टिप्पणी नहीं: