कुल पेज दृश्य

13 मई 2015

खाद्यान्न उत्पादन 25.11 करोड़ टन होने का अनुमान

आर एस राणा
नई दिल्ली। फसल वर्श 2014-15 में देष में खाद्यान्न उत्पादन 25.11 करोड़ टन होने का अनुमान है। कृशि मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार प्रतिकूल मौसम से खाद्यान्न की प्रति हैक्टेयर उत्पादकता में कमी आई है।
तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार वर्श 2014-15 में देष में खाद्यान्न की पैदावार 25.11 करोड़ टन होने का अनुमान है जोकि वर्श 2013-14 के रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन 26.50 करोड़ टन से 1.39 करोड़ टन कम है। मंत्रालय के अनुसार चावल की पैदावार वर्श 2014-15 में घटकर 10.25 करोड़ टन होने का अनुमान है। इसी तरह से गेहूं की पैदावार घटकर 907.8 लाख टन होने का अनुमान है।
दलहन की पैदावार वर्श 2014-15 में घटकर 173.8 लाख टन होने का अनुमान है जबकि तिलहन की पैदावार घटकर 273.8 होने का अनुमान है। दलहन और तिलहन की पैदावार में आई कमी से आयातित दालों के साथ ही खाद्य तेलों पर निर्भरता और बढ़ जायेगी। रबी दलहन की प्रमुख फसल चना का उत्पादन घटकर 75.9 लाख टन और अरहर का उत्पादन 27.1 लाख टन होने का अनुमान है। इसी तरह से रबी तिलहन की प्रमुख फसल सरसों की पैदावार घटकर 67.5 लाख टन होने का अनुमान है। सोयाबीन की पैदावार 107 लाख टन और मूंगफली की पैदावार 66.4 लाख टन होने का अनुमान है।
मोटे अनाजों की पैदावार वर्श 2014-15 में घटकर 404.2 लाख टन होने का अनुमान है। मोटे अनाजों में मक्का की पैदावार 227.4 लाख टन होने का अनुमान है। कपास की पैदावार चालू रबी में 353.2 लाख गांठ (एक गांठ-170) किलो होने का अनुमान है।.....आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: