कुल पेज दृश्य

13 जून 2015

पंजाब में प्रवेश शुल्क से चीनी हुई महंगी

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खरीदी जाने वाली चीनी पर प्रवेश शुल्क लगाए जाने के बाद खुदरा बाजार में चीनी की कीमतें 2-3 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं। जालंधर के एक निवासी सुबोध भाटिया ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, अनाज और अन्य जरूरी जिंसों की कीमतों में वृद्घि के बाद अब चीनी की कीमत में बढ़ोतरी निवासियों के लिए एक अन्य झटके की तरह है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से जुड़े परिवार इससे अधिक प्रभावित हुए हैं, क्योंकि चीनी की खपत में अच्छी तेजी आई है।

इसके अलावा चिकित्सा विशेषज्ञ भी खासकर शारीरिक श्रम से जुड़े लोगों को गर्मी के मौसम में पानी में चीनी और नमक मिला कर पीने की सलाह देते हैं। प्रकाश सिंह बादल सरकार के पिछले कार्यकाल में पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने इस कदम पर नाराजगी प्रकट की है। राज्य में चीनी की अनुमानित खपत लगभग 75 लाख क्विंटल प्रति वर्ष है जिसमें 25 लाख क्विंटल अन्य राज्यों से आती है।

कोई टिप्पणी नहीं: