कुल पेज दृश्य

24 जून 2015

काफी बोर्ड का दावा अगले साल काफी उत्पादन पहुचेंगा रिकार्ड स्तर पर


देश में काफी के उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल आरही है| साल 2014-2015 में में अनुमानित रिकॉर्ड के बाद साल 2015-2016 में भी उत्पादन रिकॉर्ड स्तर तक पहुचने के अनुमान है| साल 2015 -16 के लिए पहला अनुमान जारी करते हुये कोफ़ी बोर्ड ऑफ़ इंडिया ने बताया की अगले साल देश में कॉफ़ी का उत्पादन 3.556 लाख टन पहुँच सकता है| इससे पहले साल 2014-15 के दौरांन 3.27 लाख टन होने का अनुमान लगाया है|
देश में अधिकतर रोबस्टा कॉफ़ी का उत्पादन होता है| कॉफ़ी बोर्ड के अनुसार 2015-16 में रोबस्टा उत्पादन 2.453 लाख टन पहुँचने का अनुमान है| हालाँकि की कर्नाटका देश का सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक राज्य है| कॉफ़ी बोर्ड के अनुसार साल 2015-16 के अनुसार इस राज्य में लगभग 2.565 लाख टन कॉफ़ी का उत्पादन रह सकता है| केरल और कर्नाटका के अलावा कॉफ़ी उत्पादन आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, और तमिलनाडु में भी होता है|

कोई टिप्पणी नहीं: