कुल पेज दृश्य

02 दिसंबर 2015

पाकिस्तान को 10 लाख गांठ कपास निर्यात करेगा भारत


भारतीय कपास संघ (सीएआई) के मुताबिक पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से फसल बरबाद हो जाने की वजह से भारत पाकिस्तान को 10 लाख गांठ कपास का निर्यात करेगा। पिछले साल के भारी स्टॉक और जबरदस्त पैदावार की वजह से विपणन वर्ष 2015-16 में (अक्टूबर-सितंबर) में भारत के पास 1.38 करोड़ गांठ का अधिशेष कपास स्टॉक होने की उम्मीद है।
सीएआई के अध्यक्ष धीरेन शेठ ने कहा, 'अब तक पाकिस्तान ने भारत से 10 लाख गांठ आयात करने के लिए अनुबंध किया है। पाकिस्तान हम से अधिक मात्रा में कपास खरीद रहा है क्योंकि पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से कपास के फसल की गुणवत्ता और मात्रा में गिरावट आई है।' उम्मीद है कि पड़ोसी देश इस साल सर्वाधिक मात्रा में कपास का आयात कर सकता है।

कपास उत्पादन 370.50 लाख गांठ रहने का अनुमान
देश में कपास का उत्पादन 2015-16 के सत्र में 370.50 लाख गांठ (एक गांठ 170 किलोग्राम) रहने का अनुमान है। सीएआई ने कहा कि 1 अक्टूबर से शुरू हुए सत्र में कपास उत्पादन 370.50 लाख गांठ रहने का अनुमान है। यह अनुमान 2014-15 के सत्र में कुल कपास उत्पादन 382.75 लाख गांठ से 12.25 लाख गांठ कम है। संघ ने कहा कि व्हाइट फ्लाई के हमले की वजह से उत्तरी क्षेत्र में हुआ फसल का नुकसान चिंता का विषय है। उत्तरी क्षेत्र में कपास उत्पादन 47 लाख गांठ रहने का अनुमान है जो पिछले साल 53.50 लाख गांठ हुआ था। 2015-16 के सत्र में कुल कपास आपूर्ति 463.15 लाख गांठ रहेगी, जबकि घरेलू खपत 325 लाख गांठ की होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: