कुल पेज दृश्य

15 फ़रवरी 2016

फसल सीजन 2015-16 में 25.31 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन अनुमान


आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू फसल सीजन 2015-16 में देष में खाद्यान्न उत्पादन अनुमान 25.31 करोड़ टन होने का अनुमान है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी दूसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार खाद्यान्न उत्पादन में 2014-15 के मुकाबले बढ़ोतरी होगी। फसल सीजन 2014-15 में देष में 25.20 करोड़ टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ था।
मंत्रालय के अनुसार चालू फसल सीजन 2015-16 में चावल का उत्पादन 10.36 करोड़ टन होने का अनुमान है जबकि गेहूं का उत्पादन 936.2 लाख टन होने का अनुमान है। मोटे अनाजों का उत्पादन नए सीजन में 384 लाख टन, मक्का का 210 लाख टन, दलहन का 173.3 लाख टन और तिलहन का उत्पादन 263.4 लाख टन होने का अनुमान है।
हालांकि दलहन की पैदावार फसल सीजन 2015-16 में भी कम होने का अनुमान है जिससे आयात पर निर्भरता ज्यादा होगी। मंत्रालय के दूसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार चालू रबी में चना की पैदावार 80.9 लाख टन होने का अनुमान है जबकि अरहर की पैदावार 25.5 लाख टन होने का अनुमान है।
रबी तिलहन की प्रमुख फसल सरसों की पैदावार 68.4 लाख टन होने का अनुमान है। फसल सीजन 2015-16 में देष में मूंगफली की पैदावार 71.8 लाख टन और सोयाबीन की पैदावार 91.3 लाख टन होने का अनुमान है। कपास की पैदावार चालू रबी में घटकर 306.9 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) का होने का अनुमान है।.........आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: