कुल पेज दृश्य

17 मार्च 2016

कपास की पैदावार 345 लाख गांठ होने का अनुमान

चालू सीजन में दैनिक आवक 11 फीसदी कम
आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू सीजन में देष में कपास की पैदावार 345 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) होने का अनुमान है जबकि पिछले साल 382.75 लाख गांठ की पैदावार हुई थी।
काटॅन एसोसिएषन आफ इंडिया (सीएआई) के अनुसार चालू सीजन में कपास की दैनिक आवक 11 फीसदी कम होकर 245 लाख गांठ की ही हुई है जबकि साल की समान अवधि में 276.25 लाख गांठ कपास की दैनिक आवक हो चुकी थी। गुजरात में चालू सीजन में कपास की पैदावार 94.50 लाख गांठ, महाराष्ट्र में 78.25 लाख गांठ, मध्य प्रदेष में 19 लाख गांठ, तेलंगाना में 56.50 लाख गांठ, आंध्रप्रदेष में 23.50 लाख गांठ, कर्नाटका में 19.75 लाख गांठ, तमिलनाडु में 7 तथा पंजाब में 8.50 लाख गांठ, हरियाणा में 16 लाख गांठ और राजस्थान में 16 लाख गांठ कपास की पैदावार होने का अनुमान है।
काटन कारपोरेषन आफ इंडिया (सीसीआई) ने चालू सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर केवल 8.3 लाख गांठ कपास की ही खरीद की है जबकि पिछले सीजन में एमएसपी पर 84 लाख गांठ कपास की खरीद की गई थी।......आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: