कुल पेज दृश्य

19 मई 2016

मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों पर अगले 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक मानसून के पहुंचने की स्थितियां यहां पर बन रही हैं. भारत मौसम विभाग के मुताबिक तटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है…जो 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती हैं. ऐसे में तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वो समुद्र में मछली पकड़ने नहीं जाएं. राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में कई स्थानों पर लू चलने की संभावना बनी हुई है. जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चल सकती हैं. तो उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछेक इलाकों में भी गर्म हवाएं चलने की आशंका भारत मौसम विभाग ने जताई है देश के उत्तरी और पश्चिमी भाग में गर्म हवाएं चलने की संभावना है तो वहीं पूर्वात्तर और दक्षिण भाग  बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. उत्तरी तटवर्ती तमिलना़डु और दक्षिणी और मध्य आंध्र प्रदेश के कुछेक हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. जबकि तमिलनाडु के दक्षिण और आंतरिक हिस्सों ें कुछेक जगहों पर और रायलसीमा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछेक जगहों पर बारिश हो सकती है. तो वहीं, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में कुछेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. असम, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछेक स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: