कुल पेज दृश्य

02 अगस्त 2016

खाद्यान्न उत्पादन 25.22 करोड़ टन होने का अनुमान

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू फसल सीजन 2015-16 में देष में खाद्यान्न का उत्पादन 25.22 करोड़ टन होने का अनुमान है जोकि तीसरे आरंभिक अनुमान के लगभग बराबर ही है। हालांकि गेहूं के उत्पादन अनुमान में सरकार ने कटौती की है जबकि चावल का उत्पादन अनुमान बढ़ाया है।  कृषि मंत्रालय द्वारा जारी चौथे आरंभिक अनुमान के अनुसार गेहूं का उत्पादन 935 लाख टन होने का अनुमान है जबकि तीसरे आरंभिक अनुमान में उत्पादन 940.4 लाख टन होने का अनुमान था। इसी तरह से तीसरे आरंभिक अनुमान में चावल का उत्पादन 10.33 करोड़ टन का था जबकि चौथे आरंभिक अनुमान में ावल का उत्पादन अनुमान 10.43 करोड़ टन होने का अनुमान है।
मंत्रालय के अनुसार दलहन उत्पादन 2015-16 में 164.7 लाख टन ही होने का अनुमान है जोकि पिछले पांच साल में सबसे कम है। तीसरे आरंभिक अनुमान में दलहन का उत्पादन 170.6 लाख टन होने का अनुमान था। दलहन की प्रमुख फसल चना का उत्पादन 71.7 लाख टन होने का अनुमान है जबकि तीसरे आरंभिक अनुमान में इसका उत्पादन 74.8 लाख टन होने का अनुमान था। इसी तरह से तीसरे आरंभिक अनुमान में अरहर का उत्पादन 26 लाख टन होने का अनुमान था जबकि चौथे अनुमान के अनुसार अरहर का उत्पादन 24.6 लाख टन होने का अनुमान है। उड़द का उत्पादन अनुमान तीसरे आरंभिक अनुमान के 18.8 लाख टन से बढ़ाकर 22 लाख टन होने का अनुमान लगाया है जबकि मूंग का उत्पादन 15.9 लाख टन से बढ़ाकर चौथे अनुमान में 16 लाख टन उत्पादन का अनुमान लगाया है।
मंत्रालय द्वारा जारी चौथे आरंभिक अनुमान के अनुसार मोटे अनाजों का उत्पादन 23.57 करोड़ टन होने का अनुमान है। इसमें जौ का उत्पादन घटकर 15.1 लाख टन, मक्का का उत्पादन 218.1 लाख टन और बाजरा का उत्पादन 80.6 लाख टन होने का अनुमान है।
तिलहन का उत्पादन फसल सीजन 2015-16 में 253.4 लाख टन होने का अनुमान है। इसमें सरसों का उत्पादन 68.21 लाख टन, मूंगफली का 67.71 लाख टन, केस्टर सीड का 16.50 लाख टन और सोयाबीन का 85.92 लाख टन का अनुमान है। कपास का उत्पादन 301.47 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) होने का अनुमान है।.........आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: