कुल पेज दृश्य

15 फ़रवरी 2017

खाद्यान्न उत्पादन रिकार्ड 27.19 करोड़ टन होने का अनुमान

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू फसल सीजन 2016-17 में देश में खाद्यान्न का रिकार्ड उत्पादन 27.19 करोड़ टन होने का अनुमान है। जबकि इससे पहले रिकार्ड खाद्यान्न की पैदावार 2013-14 में 26.50 करोड़ टन की हुई थी।
कृषि मंत्रालय के दूसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार चावल का उत्पादन बढ़कर 10.88 करोड़ टन होने का अनुमान है जोकि रिकार्ड है। इसके अलावा गेहूं का उत्पादन भी चालू रबी में बढ़कर 966.4 लाख टन होने का अनुमान है। मोटे अनाजों का उत्पादन चालू फसल सीजन 2016-17 में 443.4 लाख टन होने का अनुमान है।
दलहन का उत्पादन चालू फसल सीजन 2016-17 में बढ़कर 221.4 लाख टन होने का अनुमान है। रबी दलहन की प्रमुख फसल चना का उत्पादन 91.2 लाख टन, अरहर का उत्पादन 42.3 लाख टन और उड़द का उत्पादन 28.9 लाख टन होने का अनुमान है।
इसी तरह तिलहनों का उत्पादन फसल सीजन 6 करोड़ टन होने का अनुमान है। रबी तिलहन की प्रमुख फसल सोयाबीन का उत्पादन 141.3 लाख टन, मूंगफली का 84.7 लाख टन होने का अनुमान है। कपास का उत्पादन चालू फसल सीजन में 325.1 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) होने का अनुमान है।........आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: