कुल पेज दृश्य

03 अप्रैल 2017

भारत का 04 अप्रैल 2017 का मौसमी पूर्वानुमान




देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू कश्मीर और उसके आसपास के भागों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ है पहुँच गया है। यह सिस्टम आज शाम से पश्चिमी हिमालय भागों को प्रभावित करना शुरू करेगा।
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी भारत में उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के भागों पर देखा जा सकता है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा दक्षिणी ओडिशा तक बनी हुई है।
दक्षिण पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के भागों पर भी एक चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है
एक ट्रफ रेखा इस समय पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र से तटीय कर्नाटक तक पहुंच रही है।
देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां
बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड की गई मौसमी घटनाओं का जिक्र करें तो पूर्वोत्तर भारत के राज्यों विशेषकर अरुणाचल प्रदेश और असम में मध्यम से भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहीं।
तटीय ओड़ीशा, पूर्वी बिहार, केरल और जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।
पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और इससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के भागों में कई जगहों पर लू का प्रकोप जबकि कुछ स्थानों पर भीषण लू का प्रकोप जारी रहा। विदर्भ, मराठवाड़ा, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा गुजरात में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। सिक्किम में भी मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। उप-हिमालय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं।
तटीय उड़ीसा, केरल, दक्षिणी तटीय कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक-दो जगहों पर मेघगर्जना के साअथ हल्की वर्षा हो सकती है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में लू का प्रकोप बना रहेगा……..www.skymetweather.com

कोई टिप्पणी नहीं: