कुल पेज दृश्य

16 जून 2017

17 जून 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान



दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पर ज़ोरों पे रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान नांदेड़ में 80 मिमी बारिश, होनवर में 79 मिमी और पानजीम में 60 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गयी। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे देश में अच्छी बारिश दर्ज की गई, लेकिन 14 जून को 15% की तुलना में 15 जून को बारिश का आंकड़ा 10% पर गया है।
दक्षिणी भारत में सामान्य से 18 प्रतिशत और मध्य भारत में सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक वर्षा अब तक हुई है। पूर्वोत्तर भारत में अच्छी वर्षा के बाद भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से 8 प्रतिशत पीछे है।
मॉनसून की उत्तरी सीमा वलसाड, नासिक, अदीलाबाद, जगदलपुर, कोलकाता और दार्जिलिंग से गुजर रही है। अगले 24 घंटों के दौरान, सक्रिय मानसून तटीय कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर मध्यम से भारी बारिश दे सकता है।
पूर्वोत्तर भारत यानि की असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। हालांकि, मॉनसून तटीय गुजरात, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक पर कमजोर रहेगा. अगले 24 से 48 घंटों के दौरान ओडिशा, गंगिय पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्व बिहार में मानसून के आगे बढ्ने के लिए स्थिति अनुकूल दिखाई दे रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: