कुल पेज दृश्य

12 जुलाई 2017

सोने का दाम 1220 डॉलर

सोने में इस साल के निचले स्तर से हल्की रिकवरी आई है। ग्लोबल मार्केट में सोने का दाम 1220 डॉलर के स्तर पर चला गया है। कल सोना 1210 डॉलर के नीचे गिर गया था। चांदी में भी करीब 1 फीसदी ऊपर कारोबार हो रहा है। चांदी का दाम 16 डॉलर के पास आ गया है। डॉलर में गिरावट आई है और इसीलिए ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला है अमेरिका में फेडरल रिजर्व की चेयरमैन जेनेट येलेन का भाषण होने वाला है, जिस पर पुरी दुनिया की नजर है।

कच्चे तेल में भी शानदार रिकवरी आई है। ब्रेंट क्रूड का दाम करीब 1.5 फीसदी उछलकर 48 डॉलर के पार चला गया है जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड में 45 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। अमेरिका में क्रूड का भंडार करीब 81 लाख बैरल गिर गया है। वहीं अमेरिका में क्रूड का उत्पादन भी पहले के अनुमान से कम रहने की संभावना है, ऐसे में कीमतों को सपोर्ट मिला है। डॉलर में गिरावट से लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर को भी बढ़ने में मदद मिली है और ये करीब 0.25 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। डॉलर में दबाव से रुपया मजबूत हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: