कुल पेज दृश्य

15 जुलाई 2017

16 जुलाई 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान

दक्षिण पश्चिम मानसून पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान पर जोरदार रहा। वहीं सक्रिय मॉनसून की स्थिति पूर्व मध्य प्रदेश, कच्छ, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा पर देखी गयी।
पिछले 24 घंटों में राजकोट में 348 मिमी बारिश दर्ज़ की गयी, वहीं माउंट आबू में 173 मिमी और महाबलेश्वर में 128 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गयी।
14 जुलाई तक देशभर में बारिश का आंकड़ा सामान्य पर आ गया है। वर्तमान में, केवल उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश का आंकड़ा सामान्य से 30% अधिक है। देश के दक्षिण, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में अभी भी बारिश सामान्य से काफी कम हुई है।
मानसून की उत्तरी सीमा अभी जैसलमेर, फलोदी, नागौर, सीकर, हिसार और कपूरथला से गुजर रही है।
अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात, कच्छ और दक्षिण राजस्थान पर जोरदार रहेगा, जबकि मुंबई सहित कोंकण के क्षेत्र में सक्रिय मानसून की संभावनाएं हैं।
हालांकि, सामान्य मानसून की स्थिति मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर भारता के पहाड़ी इलाकों पर, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड पर देखी जाएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, कर्नाटक, माहथवाड़ा, असम और अरुणाचल प्रदेश में मानसून की बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। .......skymet.com

कोई टिप्पणी नहीं: