कुल पेज दृश्य

20 जुलाई 2017

कपास की 323 लाख गांठ की हो चुकी है आवक

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू फसल सीजन 2016-17 में उत्पादक मंडियों में 323.25 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) कपास की आवक हो चुकी है। चालू सीजन में कपास का उत्पादन 337.25 लाख गांठ होने का अनुमान है जोकि पिछले साल के 337.75 लाख गांठ के बराबर ही है।
कॉटन एसोसिएशन आफ इंडिया (सीएआई) के अनुसार चालू सीजन में उत्पादन के साथ ही बकाया स्टॉक को मिलाकर कुल उपलब्धता 409.25 लाख गांठ की है जबकि कपास की घरेलू खपत 305 लाख गांठ होने का अनुमान है।
कपास की बुवाई चालू रबी में बढ़कर 90.88 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 73.93 लाख हैक्टेयर में ही कपास की बुवाई हो पाई थी। चालू सीजन में कपास की कुल बुवाई ज्यादा होने का अनुमान है, साथ ही अभी तक मौसम भी फसल के अनुकूल बना हुआ है, आगे भी मौसम अनुकूल रहा तो कपास की पैदावार ज्यादा होने का अनुमान है। इसलिए घरेलू बाजार में कपास की कीमतों में गिरावट बनी हुई है, आगे इसके भाव में और मंदा आने का अनुमान  है।.......  आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: