कुल पेज दृश्य

26 जुलाई 2017

कच्चे तेल में तेजी का रुझान

कच्चे तेल में तेजी का रुझान बना हुआ है। ओपेक में उत्पादन कटौती पर सहमति बनने और अमेरिका में स्टॉक घटने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम 8 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर हैं। सऊदी अरब ने अगस्त में कच्चे तेल के एक्सपोर्ट मे 66 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती का एलान किया है। वहीं नाइजीरिया भी उत्पादन कम करने के लिए तैयार हो गया है। अमेरिका में कच्चे तेल का स्टॉक करीब 1 करोड़ बैरल कम होने की आशंका है।
सोने में हल्के दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले बाजार में एहतियात दिख रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1245 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि, चांदी में कमजोरी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम करीब 0.5 फीसदी गिरे हैं।  बेस मेटल्स में भी खासा एक्शन है। लंदन मेटल एक्सचेंज में कॉपर के दाम 2 साल की ऊंचाई पर हैं। चीन में मॉनिटरी ईजिंग की संभावना के कारण कॉपर में तेजी है।

कोई टिप्पणी नहीं: