कुल पेज दृश्य

27 जुलाई 2017

गुजरात, दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी वर्षा



दक्षिण पश्चिम मॉनसून झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों पर व्यापक रूप से सक्रिय रहा। जबकि सौराष्ट और कच्छ और मध्य प्रदेश के पूर्व और दक्षिण-पश्चिम भागों में सक्रिय मॉनसून की स्थिति देखी गयी। इस बीच, मॉनसून कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, पूर्वोत्तर राज्य, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर सामान्य रहा।
पिछले 24 घंटों में गांधीनगर में 263 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं अहमदाबाद में 180 मिमी, और माउंट आबू में 145 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी।
26 जुलाई को देश भर में वर्षा का आंकड़ा 5% पर सामान्य पर है। ​​क्षेत्रीय वितरण की बात करें तो, उत्तर-पश्चिम भारत में 20% वर्षा दर्ज़ की गयी है, जबकि दक्षिण भारत में 14% कमी बरकरार है।
वर्तमान में मॉनसून की अक्षीय रेखा अनुपगढ़, जयपुर, टिकमगढ़, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश पर बने हुए डिप्रेशन, बंकुरा, डायमंड हार्बर से होते हुए दक्षिणपूर्वी दिशा में पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है।
अगले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून गुजरात, दक्षिण राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश पर व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा। इस बीच, मध्य प्रदेश, पूर्व उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के शेष हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तर छत्तीसगढ़ में मॉनसून के सामान्य रहने की उम्मीद है।........  skymet

कोई टिप्पणी नहीं: