कुल पेज दृश्य

18 जुलाई 2017

मॉनसून की रफ्तार हुई तेज

पिछले कुछ दिनों से गुजरात और महाराष्ट्र में तेज बारिश हो रही है। गुजरात में पिछले 24 घंटो से भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। लगातार बारिश की वजह से यातायात भी ठप पड़ गया है। मुंबई में भी लगातार बारिश के चलते कई जगहों में पानी भर गया है। गोवा, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में 24 घंटे तक भारी बारिश का अनुमान है।
ओडिशा और आंध्रप्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। उत्तर भारत में  पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में अच्छी बारिश हुई है। हालांकि दक्षिण भारत में इस साल केरल और कर्नाटक में कम बारिश हुई है।
पिछले कुछ दिनों से गुजरात और महाराष्ट्र में तेज बारिश हो रही है। गुजरात में पिछले 24 घंटो से भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। लगातार बारिश की वजह से यातायात भी ठप पड़ गया है। गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी और डांग जिलों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। जगह जगह पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: