कुल पेज दृश्य

05 अगस्त 2017

6 अगस्त 2017 का मॉनसून पूर्वानुमान



मॉनसून की अक्षीय रेखा बीते कई दिनों से हिमालय के तराई क्षेत्रों में है। पूर्वी भारत में यह दो छोर में विभाजित हो गई है जिसका एक सिरा पूर्वोत्तर भारत में असम तक जबकि दूसरा सिरा बिहार से झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए ओड़ीशा से आगे बना हुआ है।
बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ था। यह सिस्टम पश्चिम में आगे बढ़ते हुए इस समय बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पहुँच गया है।
पश्चिमी तटों पर एक ट्रफ रेखा इस समय कर्नाटक और केरल तक देखी जा सकती है।
जम्मू कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ अगले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर के करीब पहुँच सकता है। यह सिस्टम इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों के करीब है।
बीते 24 घंटों के दौरान मॉनसून का प्रदर्शन
पिछले 24 घंटों में के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सबसे अधिक उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और केरल में सक्रिय रहा। इसके चलते इन भागों में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
सक्रिय मॉनसून की स्थिति हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम तटवर्ती इलाकों और पूर्वी तटीय भागों में भी रही। इन स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।
बीते 24 घंटों के दौरान देश के प्रमुख भागों में हुई बारिश का ज़िक्र करें तो हरिद्वार में सबसे अधिक 149 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जमशेदपुर और नाहन में 104 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बरीपाड़ा में 96, देहारादून में 87 और कोझिकोड में 81 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जम्मू कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में मॉनसून सामान्य रहा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।
तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मॉनसून और मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा।
अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून का संभावित प्रदर्शन और वर्षा
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सबसे अधिक प्रभावी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, इससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और केरल तथा तटीय कर्नाटक में रहेगा। इन भागों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और केरल में भी सक्रिय मॉनसून रहेगा। इन भागों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और दक्षिण तमिलनाडु को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में सामान्य मॉनसून की संभावना है और इन भागों कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।.....skymet.com

कोई टिप्पणी नहीं: