कुल पेज दृश्य

16 अगस्त 2017

चौथे आरंभिक अनुमान में गेहूं, चावल, दलहन और कपास के उत्पादन अनुमान में बढ़ोतरी

खाद्य उत्पादन 27.56 करोड़ टन होने का अनुमान
आर एस राणा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खाद्य उत्पादन अनुमान में बढ़ोतरी कर दी है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी चौथे आरंभिक अनुमान के अनुसार फसल सीजन 2016-17 में खाद्यान्न का उत्पादन बढ़कर 27.46 करोड़ टन होने का अनुमान है जबकि तीसरे आरंभिक अनुमान में मंत्रालय ने 27.33 करोड़ टन उत्पादन का अनुमान लगाया था।
कृषि मंत्रालय द्वारा जारी चौथे आरंभिक अनुमान के अनुसार फसल सीजन 2016-17 में गेहूं का उत्पादन बढ़कर 983.8 लाख टन होने का अनुमान है जबकि तीसरे आरंभिक अनुमान में गेहूं के उत्पादन का अनुमान 974.4 लाख टन का था। इसी तरह से चौथे आरंभिक अनुमान के अनुसार चावल का उत्पादन बढ़कर 11.01 करोड़ टन होने का अनुमान है जबकि तीसरे आरंभिक अनुमान में चावल का उत्पादन 10.91 करोड़ टन होने का अनुमान था।
मंत्रालय के अनुसार फसल सीजन 2016-17 में दलहन का रिकार्ड उत्पादन 229.5 लाख टन होने का अनुमान है जबकि तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार दालों का उत्पादन 224 लाख टन होने का अनुमान जारी किया था। चौथे आरंभिक अनुमान के अनुसार चना का उत्पादन फसल सीजन 2016-17 में 93.3 लाख टन होने का अनुमान है जबकि तीसरे आरंभिक अनुमान में इसका उत्पादन 90.8 लाख टन होने का अनुमान जारी किया था।
तिलहनों का उत्पादन चौथे आरंभिक अनुमान के अनुसार फसल सीजन 2016-17 में 320.97 लाख टन होने का अनुमान है जबकि तीसरे आरंभिक अनुमान में तिलहनी फसलों के उत्पादन का अनुमान 325.22 लाख टन होने का अनुमान था। कपास का उत्पादन भी फसल सीजन 2016-17 में चौथे आरंभिक अनुमान के अनुसार 330.92 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) होने का अनुमान है जबकि तीसरे आरंभिक अनुमान में कपास के उत्पादन का अनुमान 325.76 लाख टन होने का अनुमान था।...............   आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: