कुल पेज दृश्य

22 सितंबर 2017

23 सितंबर 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान

पिछले 24 घंटों में मॉनसून उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में व्यापक रूप से सक्रिय रहा। वहीं मॉनसून शेष महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सक्रिय रहा।
जबकि केरल, तटीय कर्नाटक, उत्तर तमिलनाडु, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के बाकी हिस्सों में सामान्य मॉनसून की स्थिति देखी गई।
पिछले 24 घंटों में हरनई में 319 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, वहीं शाजापुर में 139 मिमी और भीरा में 119 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गयी।
21 सितंबर तक देश भर के बारिश के आंकड़े में 5% की कमी रही। जहां तक क्षेत्रीय वितरण की बात करें, उत्तर पश्चिमी भारत, मध्य और दक्षिण भारत में 11%, 5% और 1% की कमी देखी जा सकती है।
वर्तमान में मॉनसून की अक्षीय रेखा बीकानेर, अजमेर, गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र, पेंडरा, झारसुगुडा और पारादीप से पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है।
अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून उत्तराखंड और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों पर व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा।
इस बीच मॉनसून दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर सक्रिय रहेगा। सामान्य मॉनसून की स्थिति ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक पर देखी जा सकती है।........www.skymet.com

कोई टिप्पणी नहीं: