कुल पेज दृश्य

23 अक्तूबर 2017

23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2017

भारत के उत्तरी और मध्य राज्यों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी और मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर तथा दक्षिणी राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
जम्मू और कश्मीर में एक-दो स्थानों पर 24 अक्टूबर तक हल्की वर्षा हो सकती है। उसके पश्चात उत्तर भारत के सभी पर्वतीय राज्यों में मौसम शुष्क हो जाएगा। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भी शुष्क मौसम जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अब उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा जिसके चलते दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का क्रम शुरू होगा।
सप्ताह के अंत तक हिसार, सिरसा, भिवानी, जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर जैसे शहरों सहित पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान में अच्छी गिरावट होगी जिससे इन भागों में हल्की ठंडक शुरू हो जाएगी।
दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों और मराठवाड़ा में 25 अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रह सकती है। उसके पश्चात मौसम शुष्क हो जाएगा। गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान 35 डिग्री से भी ऊपर रहेगा जिससे इन भागों में अभी भी मौसम काफी गर्म बना रहेगा। इन भागों में अगले 2-3 दिनों में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है।
पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में अगले 48 घंटों तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इन भागों में 48 घंटों के बाद भी बारिश कम हो जाएगी और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है। 27 अक्टूबर से मौसम शुष्क हो जाएगा।
अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है। उसके पश्चात भागों में मौसम शुष्क हो जाएगा। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहले से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। इन भागों में इस सप्ताह बारिश के आसार नहीं हैं।
दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक और तटीय कर्नाटक में 24 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और इससे सटे केरल में 25 अक्टूबर से हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इन भागों में बारिश की गतिविधियां 28 अक्टूबर तक जारी रहेगी। तमिलनाडु में भी 26 से 28 अक्टूबर के बीच बारिश बढ़ सकती है। रायलसीमा में रुक-रुक कर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में 29 अक्टूबर से मौसम शुष्क हो जाएगा।   ........www.skymet.com


कोई टिप्पणी नहीं: