कुल पेज दृश्य

24 अक्तूबर 2017

कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त

कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्की बढ़त देखी जा रही है। ब्रेंट 57 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है।  नायमेक्स में कच्चा तेल 52 डॉलर के करीब है। इराक के एक्सपोर्ट में कमी और अमेरिका में भंडार घटने के कारण क्रूड को सपोर्ट मिल रहा है। कुर्दिस्तान में चल रहे संघर्ष के कारण इराक का एक्सपोर्ट 2 लाख बैरल प्रति दिन घटा है। अमेरिका का भंडार पिछले हफ्ते 25 लाख बैरल घटने के आसार हैं। सोने में 2 हफ्ते के निचले स्तर से सुधार आया है। डॉलर में कमजोरी से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1280 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी में 0.25 फीसदी की तेजी है। डॉलर में कमजोरी का असर मेटल्स पर भी दिख रहा है। शंघाई में कॉपर करीब 2 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। वहीं निकेल और जिंक में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है।

कोई टिप्पणी नहीं: