कुल पेज दृश्य

27 अक्तूबर 2017

सोने की कीमतों पर दबाव

कच्चे तेल में आज छोटे दायरे में कारोबार देखा जा रहा है। हालांकि, ब्रेंट की कीमतें 27 महीने के ऊपरी स्तर पर बनी हुई हैं। ब्रेंट के दाम 59 डॉलर के पार हैं। सऊदी अरब की तरफ से सप्लाई में कटौती जारी रखने के संकेत से कच्चे तेल को सपोर्ट मिल रहा है। सोने में भी छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1265 डॉलर के करीब है। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से सोने की कीमतों पर दबाव है। चांदी पर भी दबाव बना हुआ है। कॉमैक्स पर चांदी 16.8 डॉलर पर कारोबार कर रही है। बेस मेटल्स में मुनाफावसूली देखी जा रही है। शंघाई में कॉपर 1 फीसदी नीचे है जबकि निकेल में 2 फीसदी की कमजोरी देखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: