कुल पेज दृश्य

16 मार्च 2018

जम्मू कश्मीर सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में वर्षा होने की आशंका

आर एस राणा
नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में वर्षा होने की आशंका है। जम्मू कश्मीर के कई क्षेत्रों में हल्की बर्षा होने की संभावना है जबकि हिमाचल प्रदेश के भी कुछ इलाकों में वर्षा हो सकती है।
दक्षिण भारत के राज्यों केरल के साथ ही तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। उधर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के साथ ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल के भी कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों में कई जगह तेज वर्षा होने की आशंका है।
देश के कई राज्यों में रबी फसलों चना, सरसों, मसूर तथा गेहूं आदि की कटाई आरंभ हो गई है, अत: वर्षा हुई तो फिर फसलों की कटाई प्रभावित होगी, अगर ज्यादा वर्षा हुई तो फिर फसलों को नुकसान भी हो सकता है। 
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान, उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से उपर रहा। जम्मू कश्मीर में कई जगह पर हल्की वर्षा और बर्फबारी हुई।
उधर पंजाब के साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदा—बांदी भी हुई है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी कुछ जगह हल्की वर्षा हुई है।......  आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: